भभुआ, दिसम्बर 18 -- गांजा लेकर बाइक से पतेसर होते हुए हाटा-महदाइच पथ में जा रहा था चांद थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। स्थानी थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास 7 किलो 160 ग्राम गांजा और उसकी बाइक को भी बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर 20 वर्षीय अज्जू राय चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव निवासी मन्ना राय का पुत्र है। वह बाइक से गांजा लेकर पतेसर होते हुए हाटा-महदाइच मुख्य सड़क की तरफ जा रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में एनडीपीएस एक्ट का पालन करते हुए चांद के राजस्व कर्मचारी को मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल किया गया एवं इस पूरी घटना का ई साक्ष्य एप पर वी...