कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर को गोविंद नगर स्थित नलकूप खंड प्रथम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सात कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया। अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों में भुवनेंद्र कुमार, मोहम्मद मोइन, सुनीता शुक्ला, प्रियंका देवी, योगेंद्र कुमार, रेशम देवी तथा विकास साहू शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान भुवनेंद्र कुमार की ड्यूटी बीएलओ के रूप में दर्शाई गई थी। डीएम के मोबाइल पर संपर्क किए जाने पर यह तथ्य सामने आया कि वह दोपहर 1:30 बजे तक घर पर ही थे और उस समय तक बीएलओ संबंधी कोई कार्य नहीं किया गया था। जिलाधिकारी ने कार्यालय का मूवमें...