मैनपुरी, फरवरी 22 -- क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए आलीपुर पट्टी (नगला वन मोड़) नहर पुल से डेरा बंजारा होते हुए आलीपुर खेड़ा-बेवर मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। लगभग सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस जर्जर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री आज सोमवार दोपहर 12 बजे इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शिलान्यास करेंगे। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बताया कि लगभग साढ़े पांच किमी लंबा यह मार्ग लंबे समय से बदहाल था। इसके निर्माण से न केवल दर्जन भर गांवों के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि आलीपुर खेड़ा बाजार में लगने वाले भीषण जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। अब वाहन बाजार के बीच से गुजरने के बजाय इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्ग भगवान बुद्ध की तपोस्थ...