हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने नैनीताल मंडल में तैनात सात कनिष्ठ लिपिकों को सहायक यातायात निरीक्षक बनाया है। यह आदेश सोमवार शाम मण्डलीय प्रबन्धक (संचालन) पूजा जोशी ने जारी किए। आदेश के अनुसार चन्द्रशेखर सती को रामनगर से काठगोदाम, विजय सिंह अधिकारी को काठगोदाम से रामनगर, नरेन्द्र सिंह बिष्ट को मण्डलीय प्रबन्धक (तकनीकी) कार्यालय काठगोदाम से काठगोदाम डिपो, गोपाल सिंह ऐरडा को अल्मोड़ा से रामनगर, विपिन कुमार को रुद्रपुर से काशीपुर, सुरेन्द्र सिंह को रामनगर से काठगोदाम और नवनीत कपिल को हल्द्वानी से मण्डलीय प्रबन्धक (संचालन) कार्यालय काठगोदाम में तैनात किया गया है। सभी नव नियुक्त सहायक यातायात निरीक्षकों को एक सप्ताह का चेकिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.