रुद्रपुर, जुलाई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सात ओवरलोड वाहनों को सीज किया। साथ ही जुर्माना भी लगाया। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने पुलभट्टा में कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों के चालान किए हैं। जिसमें ओवरलोड सात वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही लगभग चार लाख का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ओवरलोड सात वाहनों को सीज किया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, मनोज भंडारी, गणेश जोशी, रवि क्वीरा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...