नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, का. सं.। पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर गुरुवार तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह प्रदर्शन 23 नवंबर को इंडिया गेट के पास दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ किया गया था। जिसमें भगत सिंह छात्र एकता मंच और हिमखंड संगठन से जुड़े छात्र शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए और पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। जिससे कई जवान घायल हो गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरिदमन सिंह चीमा की अदालत ने जांच अधिकारी और आरोपियों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। आरोपियों की याचिका पर आज फैसला आ सकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कर्तव्य ...