गुमला, जनवरी 9 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। गुरदरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई दो घटनाओं के बाद अनाथ हुए सात मासूम बच्चों को पुलिस प्रशासन ने उनके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को स्वंयसेवी संस्था विकास भारती को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की के पहल पर इन बच्चों को विशुनपुर मुख्यालय स्थित विकास भारती संस्थान में सुरक्षित आश्रय के लिए भेजा गया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि एक जनवरी को अमटीपानी गांव में बुद्धेश्वर असुर द्वारा पत्नी दीपशिखा कुमारी की हत्या किए जाने से उसके चार छोटे बच्चे अनाथ हो गए थे। वहीं पांच जनवरी को जोभी पाठ गांव में शनिचरवा असुर ने पत्नी की हत्या कर दी। जिससे उसके तीन बच्चे बेसहारा हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.