मथुरा, दिसम्बर 10 -- वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी रोड स्थित प्राचीन रामताल कुंड के सामने गंगोत्री ग्रुप के आवासीय प्रोजेक्ट गंगोत्री रामताल अपार्टमेंट्स का बुधवार को ग्रुप चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल एवं एमडी अवधेश अग्रवाल गया वाले ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमिपूजन कर आरंभ किया। समारोह में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि प्रोजेक्ट में वन बीएचके और टू बीएचके अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। आरके एजुकेशन ग्रुप चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि देश-विदेश से वृंदावन में बसने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह प्रोजेक्ट सुनहरा अवसर साबित होगा। ग्रुप चेयरमैन ने बताया कि गंगोत्री रामताल सात्विक संकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ डा. विवेक अग्रवाल, ब्...