चंदौली, जून 24 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा धाम महुजी आश्रम में सोमवार को स्व बोध आश्रम कोइराजपुर वाराणसी के संत एवं नागा बाबा स्मारक सेवा समिति के प्रचारक प्रज्ञा पुरुष आनंद प्रभु ने उपस्थित भक्तों को कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा अन्न खाएगा वैसा मन होगा। सात्विक भोजन से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्न दूषित हो गया है। जिससे समाज में नाना प्रकार के कुरीतियों का प्रकोप हो रहा है। आज प्रकृति भी जवाब दे रही है। किसान अपनी फसल उपजाने की विधि अपनाए जिससे शुद्ध अन्न उत्पादित हो। मानव ग्रहण करके अपने मन को ठीक कर सके। अशांति देश ही नहीं विदेशों में भी है। मानव विश्व युद्ध की ओर जा रहा है। धर्म गुरु एवं कथा वाचक विचार के रहे है। भौतिकवाद ही अशांति का कारण है। भौतिकवाद के कारण समस्या आ रही है। गुरु के बताए मार्ग ...