कटिहार, अगस्त 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय, कटिहार की ओर से सोमवार को बड़ी पहल की गई। समाहरणालय प्रांगण से जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अपराह्न तीन बजे मोबाइल डेमोन्स्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों के माध्यम से जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र भवन पर ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मोबाइल वैन तैनात की गई है। इन सातों वैनों पर मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। खासतौर पर ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, वोटिंग प्रक्रिया और मॉक वोटिंग की सुविधा उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.