बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, नगर संवाददाता। लोजपा (रा) जिला कार्य समिति की बैठक चित्रगुप्त सामुदायिक भवन पोखरिया में शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह ने जिला कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारी एवं अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि संशोधित बूथ कमेटी सातों विधानसभा का शीघ्र जमा करें। कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी चार सीट पर लड़ी थी। आगामी बिहार विधानसभा में भी तीन से चार सीट पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसमें साहेबपुरकमाल, चेरियाबरियारपुर, बखरी व मटिहानी विधानसभा शामिल हैं। सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया जिले की सातों विधानसभा सीट एनडीए जीतेगा। केंद्रीय एवं बिहार डबल इंजन की सरकार से बिहार विकसित ओर है। साथ ही बेगूसराय जिले में भी काफी विकास हुआ है। राष्...