शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग के सातवें मैच में एसएसएलसी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएस-11 को 6.2 ओवर में मात देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खेल मैदान पर छात्रों और शिक्षकों की भारी भीड़ रोमांच देखती रही। शनिवार को खेले गए मुकाबले में एसडीएस-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन टीम निर्धारित 10.5 ओवर में केवल 62 रन पर सिमट गई। एसएसएलसी-11 के गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा, जिसमें अजीत कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएसएलसी-11 ने तेज शुरुआत की और 6 ओवर 2 गेंद में 4 विकेट खोकर 65 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। टीम के हर रन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। मैच के दौरान डॉ. संदीप अवस्थी और डॉ. अंकित अवस्थी कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.