महोबा, दिसम्बर 30 -- महोबा,संवाददाता। बेसिक हेल्थ वर्कर्स सुपरवाइजर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन हुआ। लगातार सातवीं बार अजय निगम को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सुनील शर्मा, अध्यक्ष अजय तिवारी की देखरेख में बेसिक हेल्थ वर्कर्स सुपरवाइजर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष पदा पर सातवीं बार अजय निगम को चुना गया। जबकि आशुतोष चौबे को मंत्री, देवकुमार को कोषाध्यक्ष, शिवदास को समप्रेक्षक, बसंत कुमार को संरक्षक चुना गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मामंगों का हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर मातृ शिशु कल्याण ...