संवाददाता, नवम्बर 4 -- यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां निगोहां के मस्तीपुर गांव में मंगलवार को कक्षा सात के छात्र अंश (12) ने फांसी लगा ली। घर के अंदर कमरे में कुंडे के सहारे साड़ी से उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय मां काम पर गई थी। अंश के पिता ने भी ढाई साल पहले फांसी लगाई थी। थाना प्रभारी निगोहां अनुज कुमार तिवारी के मुताबिक मस्तीपुर गांव में रहने वाली पूनम घरों में काम करती हैं। मंगलवार को भी वह रोजाना की तरह वृंदावन कालोनी में काम पर गई थी। शाम को लौटी तो छोटा बेटा आदर्श घर के बाहर खेल रहा था। पूनम घर पहुंची। कमरे का बंद दरवाजा काफी देर तक खटखटाती रहीं। कोई उत्तर न मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से कुल्हाड़ी से दरवाजा काटा। कमरे में कुंडे से साड़ी के सहारे जिगर के टुकड़े अंश को फंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.