प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। जार्जटाउन इलाके की सातवीं की एक छात्रा घर से निकलने के बाद लापता हो गई। छात्रा की मां ने राहुल और उसके भाई गोलू उर्फ सुरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जार्जटाउन थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि राहुल नाम का युवक पीड़िता की बेटी को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में परेशान करता था। पीड़िता ने जब आरोपित के घर पर शिकायत की तो उसके बड़े भाई गोलू उर्फ सुरेन्द्र ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। 22 मार्च की सुबह पीड़िता की बेटी घर से बाहर गयी थी इसके बाद वापस नहीं आयी। पीड़िता ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि उक्त आरोपित उसकी बेटी को फुसलाकर अपने साथ लेकर गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.