मुंगेर, जून 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम कार्यालय के समक्ष शनिवार की दोपहर सातवां वेतनमान, अनुकंपा पर बहाली और बकाया वेतन की मांग को लेकर नगर निगम के स्थायी और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल थे। नेतृत्व कर रहे ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि सभी नगर निगम में कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का भुगतान हो रहा है, सभी जगह अनुकंपा पर बहाली हो रही है। परंतु मुंगेर नगर निगम कर्मचारियों को ना तो सातवां वेतनमान के हिसाब से वेतन दे रहा है और ना ही अनुकंपा पर बहाली कर रहा है। मई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न होने लगी है। नगर निगम प्रशासन अगर संघ की मांगों पर विचार नहीं करता है तो आंदोलन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.