हजारीबाग, दिसम्बर 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के एनएच 522 स्थित सातमील मोड़ में मंगलवार की सुबह दो ट्रकों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि घटना में ट्रक के चालकों को गंभीर चोटें नहीं आई। इस बीच थोड़ी देर के लिए सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और चोटिल एक ट्रक के चालक को अस्पताल भेजा। दूसरे ट्रक चालक का पता नहीं चल पाया। क्रेन एवं हाइड्रा की मदद से दोनों ट्रक को अलग किया गया। इसके बाद एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। बताया जाता है कि एक ट्रक गोमियां की ओर से हजारीबाग की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रक हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रहा था। इस बीच घने कोहरे की वजह से सातमील मोड़ के चौराहे के पास दोनों ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों ट्रकों का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी ...