फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सातनपुर मंडी में आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष को लेकर और रार बढ़ गई है। अब एसोसिएशन के दो अध्यक्ष हो गए है। 12 जनवरी को शैलेन्द्र यादव को एक गुट ने अध्यक्ष घोषित किया तो मंगलवार को एक बड़े गुट ने सांसद पुत्र अर्पित राजपूत को अध्यक्ष बना दिया है। इससे मंडी में हलचल तेज हो गई है। सातनपुर मंडी में आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे अधिक सतीश वर्मा का रहा। इनके निधन के बाद से सुधीर वर्मा रिंकू लंबे समय से अध्यक्ष बने हुए थे। मंगलवार को हुई आढ़तियों व्यापारियों की बैठक में सुधीर वर्मा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कहा कि अब वह अध्यक्ष पद पर निजी कारणों से नहीं रहना चाहते है। इस पर किसी और को अध्यक्ष बनाने पर मंथन किया गया। सांसद पुत्र अर्पित राजपूत को अध्यक्ष बनाने का सुझाव रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.