एटा, दिसम्बर 10 -- साढू के घर में हुए विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। विवाद की स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। थाना रिजोर के गांव रजकोट निवासी श्यामवीर (35) पुत्र सोरन सिंह मंगलवार को साढू के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए थाना घिरोर के गांव ओशाहाजापुर गए थे। बताया जा रहा है कि वहीं पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह घर आ गया। मंगलवार रात को घर पर आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एसएचओ रिजोर आरके सिंह का कहना है कि मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली...