भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के दक्षिणी भाग के महत्वपूर्ण वार्ड संख्या 50 में सड़क और नाला के अलावा कई मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। इसके अलावा इलाके में जलापूर्ति और जलजमाव की समस्या को लेकर भी स्थानीय लोग समस्या से जूझ रहे थे। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की वजह से वार्ड में व्याप्त समस्याओं को जानने के लिए हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस इलाके में बोले भागलपुर अभियान का आयोजन किया। और इस अभियान के दौरान इलाके के लोगों को होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम और जनप्रतिनिधि हरकत में आए और विगत दिनों नगर निगम की ओर से निकाली गई विकास योजनाओं की सूची में इस वार्ड में तीन प्रमुख और बड़ी योजनाओं को पारित कर इसका टेंडर निकाला गया। जिसकी कुल लागत 67 लाख 67 हजार 2...