रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। रांची में जिला स्तरीय फाइलेरिया मुक्त अभियान का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके में मंगलवार को शुरू हुआ। डीडीसी सौरभ भुवनिया ने अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत 10 से 25 फरवरी तक राहे, सोनहातू, तमाड़ व कांके प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाएगा। इसमें 5,57,970 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। दवा वितरण 619 बूथों पर 1,238 दवा प्रदाताओं के माध्यम से किया जाएगा। डीडीसी ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन किया और छात्राओं को दवा खिलाकर लोगों से दवा सेवन की अपील की। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की दवा सुरक्षित है और समय पर दवा लेने से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित...