देवरिया, मार्च 23 -- बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को साढ़े दस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बनकटा थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रात को दलन छपरा में स्याही नदी पर बने पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 46 पुड़िया मिला। जांच में पुड़िया के अंदर से स्मैक मिला। उसकी तौल कराने पर साढ़े दस ग्राम स्मैक मिला। पुलिस ने संबंधित आरोपी मनोज सिंह पुत्र परमानंद सिंह निवासी अहिरौली बघेल उत्तर पट्टी थाना बनकटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.