मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। परिवहन विभाग ने एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन किया है। इसके तहत शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में एडीटीओ राजू कुमार व कुमार विवेक के नेतृत्व में सभी अधिकारी, कर्मियों, आने वाले वाहन मालिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उनसे यातायात नियमों का पालन करने का शपथपत्र भरवाया गया। साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने शपथपत्र भरा। शपथ ग्रहण में एमवीआई राकेश रंजन, पार्थ सारथी, अरविंद कुमार व रंजन गुप्ता, इआई अरूण कुमार, सुनील कुमार, लिपिक सतेंद्र सिंह, दिवाकर कुमार, मुन्ना यादव, प्रोग्रामर सुधांशु दूबे सहित सभी कर्मी, ऑपरेटर व बड़ी संख्या में वाहन मालिक मौजूद रहे। एडीटीओ राजू कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर शहर में हेलमेट दुकानों की जांच की जाएगी, ताकि वाहन मा...