नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में कूड़े के पहाड़ हटाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों कूड़े के पहाड़ों से लगभग 40 फीसदी कूड़ा कम हो चुका है। इस वर्ष इनमें से दो कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे जबकि तीसरा पहाड़ दिसंबर 2027 तक खत्म हो जाएगा। गृह मंत्रालय को सरकार ने यह भी बताया है कि किस तरह कूड़ा निस्तारण की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है ताकि दिल्ली में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कूड़े का 100 फीसदी निस्तारण हो सके। दिल्ली सरकार की तरफ से भेजी कई रिपोर्ट में केन्द्र सरकार को बताया गया है कि वर्ष 2022 में कूड़े के पहाड़ों (भलस्वा, ओखला, गाजीपुर) का ड्रोन से सर्वे किया गया था। इस सर्वे के ...