कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव की महिला से जमीन बेचने के नाम पर पड़ोसी ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भूमि का बैनामा नहीं किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएम से की थी। उनके आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिसारा निवासी लालती देवी पत्नी लाल बहादुर ने बताया कि उसने गांव के ही अजय यादव, उसकी मां चंदन देवी व भाई सुनील कुमार ने 15 बिस्वा जमीन का सौदा 36 लाख रुपये में तय किया था। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक के बीच कई किस्तों में करीब तीन लाख 52 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जमीन का बैनामा करने से इनकार कर दिया। जबकि, जमीन पर पीड़िता को कब्जा दे दिया गया है। वह उसमें खेती भी कर रही है। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.