गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। साढ़े तीन लाख से अधिक पुराने वाहनों में से अब तक केवल 19 हजार वाहन ही स्क्रैप हो सके। यह हालत तो तब हैं कि जब विभाग से सभी पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। जिले में सवा नौ लाख वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा पेट्रोल के 15 वर्ष और डीजल के 10 साल की समय सीमा पार कर चुके 3.56 लाख वाहन हैं। इन वाहनों का पंजीयन परिवहन विभाग ने निरस्त कर दिया है। नियमानुसार पंजीकरण निरस्त वाले वाहनों का स्क्रैप कराना जरूरी है, लेकिन वाहन स्वामियों ने इन वाहनों को ना तो स्क्रैप किया है और ना ही एनओसी कटवाकर वाहरी जनपद में ले गए। इनमें से तीन अधिकृत सेंटर पर 19 हजार वाहन ही स्क्रैप कराए गए। ऐसे में सड़कों पर आज भी बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.