हरदोई, फरवरी 6 -- हरपालपुर। न्यायालय के आदेश पर करीब साढे़ तीन माह बाद मारपीट बलवा करने के मामले में प्रधान प्रतिनिधि समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सनफरा गांव निवासी दलवीर उर्फ हरीकिशोर ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के जैजै राम से प्रधानी के चुनाव में प्रतिद्वंदी होने के कारण राजनीतिक रंजिश चली आ रही है। जैजै राम की बहू आकांक्षा राजपूत वर्तमान में ग्राम प्रधान है। 17 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे जैजै अपने समर्थकों के साथ दलवीर के खेत में जबरदस्ती बिजली पोल लगाने को गड्ढे खोद रहे थे। मना करने पर आरोपित प्रधान प्रतिनिधि जैजै राम, अनिल, सुभाष चंद्र, नन्हे, धीरू, पंकज, सोनू, रामरतन, रामलखन, सुनील ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया तथा सुनील ने एक तमंचा अमित को पकड़ाते हुए वीडियो भी बनाया था। मारपीट में अमित, उसकी मां रामकुमारी चु...