जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जफराबाद। कस्बे के शेखवाड़ा मोहल्ले में पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर 6.5 किलो चाइनीज मंझा बरामद किया। दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा छापेमारी कर साद खां पुत्र रिजवान खां की दुकान से 3.250 किलो और आबिद खां पुत्र स्व. उस्मान खां की दुकान से उतनी ही मात्रा में चाइनीज मंझा जब्त किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई कर चालान भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...