गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर रविवार को हुए मतदान में गुरुग्राम पुलिस के लिए साढ़े चार हजार जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली। शहर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुए। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूर्ण कराने के लिए गुरुग्राम के सभी मतदान केंद्रों, नाकों पर समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरुग्राम जिले में कुल 1109 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन सभी बूथों पर व्यापक पुलिस सुरक्षा प्रबंध किए गए। बूथ ड्यूटी, पेट्रोलिंग पार्टी, नाकाबंदी, फ्लाइंग स्क्वायड, सेक्टर ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, सर्विलंस टीम आदि के साथ लगाए गए। होम गार्ड के भी जवान लगाए गए थे। मतदान के दौरान सभी एसएचओ अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स सहित मौजूद रहे। कहीं से भी कोई शिकायत मिली तो तुरंत थाना प्रभारी और एसएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.