मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- सकरा (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा गांव में साढ़े चार साल की मासूम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित बांसबाड़ी में मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था। उसका ओंठ नीला पड़ गया था। शव की स्थिति देख परिजन, ग्रामीण व पुलिस ने पीट-पीट कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। बीते सोमवार दोपहर से ग्रामीण मिंटू कुमार की पुत्री चांसी कुमारी गायब थी। इसके पिता मिंटू केरल में रहकर मजदूरी करता है। बच्ची के गायब होने के बाद से परिजन लगाता उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात परिजनों ने इसकी जानकारी सकरा थाने को दी। वहीं, सुबह में गांव की कुछ महिलाएं बांसबाड़ी की ओर गई तो शव देखा। इसके बाद गांव में शोर मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन...