हरिद्वार, अप्रैल 17 -- सिर्फ साढ़े चार साल की उम्र में मिष्ठी ठकराल ने वह कर दिखाया है जो बड़े-बड़े कलाकारों के लिए भी मुश्किल होता है। हरिद्वार के जमालपुर की रहने वाली मिष्ठी आज सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी हैं। सास बहू नाम से फेमस मिष्ठी ने सिर्फ तीन महीने में अपनी एक्टिंग से फेसबुक 4 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोवर्स बना लिए हैं। स्टेपिंग पेबल्स स्कूल में पढ़ने वाली एलकेजी की छात्रा मिष्ठी न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल है बल्कि वीडियो बनाने का भी शौक रखती है। क्लास में हमेशा फर्स्ट आने वाली मिष्ठी को एक्टिंग का शौक बचपन से ही लग गया। वीडियो बनाने में उसके पापा उसका पूरा साथ देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.