नोएडा, दिसम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में विशेष गहप पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत करीब साढ़े चार लाख से अधिक वोटर के नाम मतदाता सूची से हटेंगे। एसआईआर 26 दिसंबर को पूरा हो रहा है, जबकि अब तक सिर्फ 75.84 प्रतिशत ने अपने फॉर्म जमा किए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि जिले में चार नवंबर से एसआईआर जारी है, जो 26 दिसंबर तक चलेगा। करीब 1868 बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं। जिले में लोकसभा चुनाव के तहत 18,65,673 मतदाताओं पर सर्वे किया जा रहा है। दावा है कि 100 प्रतिशत फॉर्म बांटे जा चुके हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 14,14,838 मतदाताओं ने ही अपने फॉर्म भरकर जमा किए हैं, जो कुल मतादाताओं का करीब 75.84 प्रतिशत है। वहीं, 450858 मतदाताओं को (अनुपस्थित, स्थानारिंत व मृत) श्रेणी में रखा गया है...