गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के पालम विहार एक्सटेंशन क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे मेडिकल डिवाइस के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान करीब साढ़े चार लाख रुपये के उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें बिना किसी वैध लाइसेंस या आयात अनुमति के बेचा जा रहा था। खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, अमनदीप चौहान और मुकेश कुमार की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि पालम विहार क्षेत्र की एक दुकान में विदेशों से मंगाए गए कॉन्टैक्ट लेंस और अन्य संवेदनशील मेडिकल डिवाइस अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दुकान पर राजू कुमार नामक व्यक्ति मौजूद था। जब टीम ने उससे म...