मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) बोर्ड की 51वीं बैठक मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं साडा अध्यक्ष राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा कर कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह जुड़े। सचिव/मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पिछली बैठक के निर्णयों की अनुपालन आख्या और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बताया गया कि 31 दिसंबर 2025 तक के खर्च का विवरण बोर्ड के सामने रखा गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में साडा क्षेत्र में 35 नए कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें संपर्क मार्ग, नालों पर पुलिया, रिटर्निंग वॉल, सीसी रोड, सड़कों का पुनर्निर्माण और पिकनिक स्पॉट का सुंदरीकरण शामि...