मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। विन्ध्याचल मंडल के आयुक्त/शक्ति नगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष राजेश प्रकाश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साडा के विकास कार्यों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सोनभद्र के डीएम बीएन सिंह, साडा बोर्ड की सचिव/मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन के संबंध में जानकारी दी। साडा की सचिव ने बताया कि 35 कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। सीडीओ/सचिव साडा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत बजट के सापेक्ष बीते 31 दिसंबर तक वास्तविक आय व्यय, अधिष्ठान एवं निर्माण/विकास कार्यों पर व्यय की गई धनराशि का व्योरा प्रस्तुत किया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अन्तर्गत साडा के वित्त पोषण से प्रस्तावित कुल 22 निर्माण/...