भदोही, दिसम्बर 8 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड राजापुर, घोसिया के पास रविवार की रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, घटना की जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वाराणसी जिले के काशीपुर, सिंधौरा गांव निवासी 55 वर्षीय कमरुद्दीन पुत्र जमानत के झाड़ू औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी हामिद हैं। वह रविवार को भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई बाजार में एक शादी में भाग लेने आए थे। देर शाम को किसी वाहन से घोसिया, राजापुर पहुंचे। साड़ू के घर जाने के लिए रात में करीब नौ बजे जीटी रोड के दक्षिणी लेन को पार कर रहे थे। उसी दौरान किसी प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे अज्ञात तेज रफ्तार चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिस...