गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोलघर और गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित साड़ी की दो दुकानों से लगभग दो करोड़ रुपये के सामान व नकदी के गबन का मामला सामने आया है। मिर्जापुर पचपेड़वा रानी सती दादी मंदिर के पास निवासी वंदना टेकरीवाल पत्नी प्रदीप टेकरीवाल ने थाना कैंट में केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपने ही कैशियरों पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, चोरी और सॉफ्टवेयर में हेराफेरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वंदना के मुताबिक, उनकी एक दुकान संगम साड़ी सेंटर, मेन ब्रांच गोलघर तथा दूसरी दुकान गोरखनाथ क्षेत्र में गीता होलसेल मार्ट के सामने स्थित है। दुकानों के संचालन के लिए उन्होंने पांच कैशियर/वर्कर नियुक्त कर रखे थे। कुछ दिन पहले जब स्टॉक का मिलान किया गया तो भारी अंतर सामने आया। इसके बाद खरीद-बिक्री के बिलों और सॉफ्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.