कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर, संवाददाता। जूही में तेज रफ्तार लोडर ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वृद्धा की साड़ी लोडर में फंस गई। आरोपित भागने के प्रयास में उन्हें 50 मीटर तक घसीटते ले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राखी मंडी निवासी लकड़ी कारीगर राज बहादुर ने बताया कि 65 वर्षीय पत्नी रामादेवी की तबीयत खराब थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह पैदल दवा लेने जा रही थीं। राखी मंडी रोड पर लोडर ने पत्नी टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी साड़ी लोडर में फंस गई। लोडर चालक भागने के प्रयास में उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल भेजा। जहां शाम को पत्नी की मौत हो ...