नई दिल्ली, फरवरी 13 -- साड़ी वर्सेटाइल आउटफिट है। जिसे किसी भी ओकेजन पर पहनकर रेडी हुआ जा सकता है। साथ ही ये हर बॉडी टाइप के ऊपर जंचती है। बस इसे ड्रैप करने का सही तरीका पता होना चाहिए। काफी सारी महिलाएं साड़ी को इस तरह से बांधती हैं कि उनकी लंबी हाइट भी कम नजर आने लगती है। अगर आप भी ड्रैपिंक की इन गलतियों को करती हैं तो आज से ही बंद कर दें। फिर देखें कैसे मीडियम हाइट होने के बाद भी साड़ी पहनकर आप लंबी नजर आएंगी।बहुत चौड़ी प्लीट्स बनाना साड़ी को ड्रैप करना भी कला है। जब आप साड़ी की कमर पर बनी प्लीट्स को चौड़ा और फैला-फैला बनाकर रखती हैं और ये प्लीट्स भी ज्यादा होती हैं। तो ये कमर को और ज्यादा वाइड दिखाती हैं। जिससे हाइट दिखने में कम लगती है। चूंकि साड़ी पहनने पर कमर के ऊपर और नीचे का हिस्सा दो पोर्शन में नजर आने लगता है। इसलिए कमर पर बनी ...