नई दिल्ली, फरवरी 4 -- साड़ी बांधना एक कला है। 5 मीटर लंबे कपड़े को करीने से सजा कर पहनने पर आप सबसे खूबसूरत नजर आ सकती है। बस शर्त ये है कि इसे बांधने का सलीका पता होना चाहिए। सेलिब्रेडी साड़ी ड्रैपर डॉली जैन बताती हैं कि साड़ी पहनते समय जितनी कम पिन होगी साड़ी की खूबसूरती उतनी ज्यादा निखर कर आएगी। काफी सारी महिलाएं कमर पर साड़ी बांधती तो हैं लेकिन साइड से वो नीट एंड क्लीन प्लीट्स नहीं बन पाती। और इस प्लीट्स को बनाने के लिए ढेर सारी पिन लगाने से साड़ियां खराब हो जाती है। ऐसे में ये बगैर पिन लगाए कमर की प्लीट्स को नीट एंड क्लीन बनाने का ट्रिक जरूर सीख लें। जिसकी मदद से मिनटों में आपकी साड़ी ऐसी बंधेगी कि बस आपकी पतली कमर ही हाइलाइट होगी।स्लिम वेस्ट दिखाने के लिए साड़ी को बांधने का तरीका कई बार साड़ी बांधने के बाद कमर के पास वो फूली सी दिखत...