भागलपुर, फरवरी 16 -- अमडंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर पाठकडीह गांव में शनिवार की रात एक महिला ने कथित रूप से घरेलू विवाद के बाद साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजीत दास की पत्नी पूजा कुमारी (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त साड़ी को जब्त कर लिया है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने महिला को फंदे से उतारा और इलाज के लिए सन्हौला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि पूजा की शादी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.