कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर, संवाददाता। जनरलगंज स्थित विनोद साड़ी सेंटर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर जिले के बाहर निकल गया। पुलिस की टीमें आस-पास के जिलों में आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस टीम अब तक 200 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज देखने के साथ 10 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।साकेत नगर निवासी रमेश चंद्र की जनरलगंज में विनोद साड़ी सेंटर की दुकान है। रविवार देर रात शातिर चोर ने दुकान का शटर काटकर गुल्लक में रखे आठ लाख रुपये पार कर दिए। बादशाहीनाका थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हुए नेवादा टोल प्लाजा तक गया है। जिसके आगे आरोपित कहा गया है। इसके लिए आस-पास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...