चंदौली, फरवरी 1 -- पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के चौरहट नींबूपुर पर जाने वाले मार्ग पर नई बस्ती में सड़क के किनारे फेंकी गई साड़ी के कतरन में शनिवार की शाम कुछ अराजकतत्वों ने आग लगा दी। जिससे आग की लपटें और धुंए का काली गुब्बार तेजी से ऊपर उठने लगा। धुंए की गुब्बार उठता देख आसपास मकान में रह रहे लोगो मे अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। धुंए की गुब्बार इतनी काली और घनी थी कि काफी ऊंचाई तक जा रही थी। जो देर शाम तक जलती रही। उठता धुंए का गुब्बार को देखने के लिए आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...