वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। चौक पुलिस ने साड़ी कारोबारी के साथ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया है। गोविंदपुरा निवासी साड़ी के थोक कारोबारी संजय कुमार अग्रवाल ने तहरीर दी है। बताया कि कोलकाता के जवाहर लाल नेहरू रोड पर जन मंतोष नामक कारोबारी की फर्म है। वह 2019 से थोक में संजय से साड़ी लेता था। उसने 2 लाख 53 हजार 33 रुपये की साड़ी ली लेकिन भुगतान नहीं किया। मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है। जब कोलकाता पहुंचकर रुपये की मांग की तो उसने धमकी दी। बांउसर को बुलाकर धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...