गोंडा, फरवरी 8 -- खरगूपुर, संवाददाता। विशुनापुर में 60 लाख रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित सीसी रोड व पुलिया निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने रविवार को फीता काटकर शिलान्यास किया। अवर अभियंता एनपी शुक्ल ने बताया कि सीसी रोड 3.75 मीटर चौड़ी व 400 मीटर लम्बा तथा पुलिया का निर्माण किया जायेगा। इसकी लागत लगभग 60 लाख रुपये होगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि थोड़ी सी बारिश व वर्षा ऋतु के दौरान यहां जल भराव कि स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यहां से विशुनापुर,बेलभरिया, रनियापुर,परसदा, कहला व बहराइच जिले के हजारों लोग कजरीतीज, मलमास व सावन के साथ ही सोमवार तथा शुक्रवार को प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ व झालीधाम मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन के लिए आते हैं। सड़क बनने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.