बगहा, मार्च 2 -- साठी। नरकटियागंज प्रखंड के भभटा पंचायत अंतर्गत भभटा गांव में शनिवार की दोपहर तीन बजे (लगभग) ठनका गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ गोरख ने बताया कि भभटा गांव निवासी वृद्ध धर्मनाथ सिंह (70) गांव से बाहर खेत में मचान पर सोए हुए थे। तभी मौसम खराब होने पर अचानक ठनका उनके पेट पर गिर गया और पेट जल गया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं मृतक की पत्नी सुशीला देवी और बेटा मुकेश सिंह तथा संजय सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा संजय सिंह ने बताया कि पिता का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.