कानपुर, जनवरी 24 -- जाजमऊ के गंगा विहार निवासी मुजाहिद जुनैद ने अपने कारोबारी साझेदार पर धोखाधड़ी कर सम्पत्ति कब्जाने का आरोप लगाकर अनवरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार वह बांसमंडी स्थित बेविस कंपाउंड में लेदर का व्यापार करते है। उनकी कंपनी तस्मिया लेदर में दूसरे डायरेक्टर अहमद अबुजर है। आरोप है कि अहमद अबुजर ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना तस्मिया लेदर फैशन नाम से अलग फर्म बना ली। साथ ही कंपनी का पूरा व्यवसाय व उससे जुड़ी सम्पत्ति अपने कब्जे में ले ली। विरोध करने पर उनके खिलाफ सिविल वाद दाखिल कर दिया। जब उन्होंने कंपाउंड में जाने का प्रयास करते है तो आरोपित धक्का-मुक्की कर जेल भिजवाने की धमकी देता है। आरोपित अपने सहयोगियों के साथ जाजमऊ स्थित घर और प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमा...