वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग और लाइट ऑफ बुद्धधर्म फाउंडेशन (एलबीडीएफआई) के बीच शोध और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। कार्यक्रम बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और एलबीडीएफआई की निदेशिका वांगमो डिक्सी की उपस्थिति में हुआ। बीएचयू की ओर से वित्त अधिकारी मनोज पांडेय और एलबीडीएफआई की ओर से वांगमो डिक्सी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, शैक्षणिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम, संकाय सदस्य और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान के साथ बौद्ध दर्शन, अभिधम्म, बौद्ध मनोविज्ञान और संबंधित अंतर्विषयक विषयों पर सहयोग करेंगे। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने बौद्ध विरासत और तीर्थ परंपराओं पर शोध को प्रोत्साहन देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.