चतरा, मार्च 27 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के बांका गांव के जिलहुलिया टोला के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को हंटरगंज थाना पहुंच कर हत्या मामले में गांव के ही दो लोगों का नाम दिये जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक साजिश के तहत हत्या के मामले में गांव के ही दो निर्दोष लोगों का नाम डाल दिया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि बीते 17 फरवरी को गांव के लक्ष्मण यादव की मौत उसके घर में ही हो गई थी। जिसे पुलिस से छुपाने का प्रयास मृतक के पत्नी मुनिया देवी के द्वारा किया जा रहा था लेकिन पुलिस को मिले गुप्त सूचना पर शव को जब्त कर लिया गया था और थाना लाया गया था। मामला के प्रकाश में आने के बाद मृतक की पत्नी मुनिया देवी ने अपने पति के मौत का कारण आत्महत्या बताया था। लेकिन घटना के 40 दिन बाद मुनिया देवी के द्वारा अपने पति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.