बलिया, जनवरी 29 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से एक खास वर्ग के मतदाताओं का नाम गलत तरीके से हटाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। नगरा मोड़ से जुलूस निकालकर तहसील परिसर तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार को दिया। सपाइयों ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल के इशारे पर एक विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम जान-बूझकर मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। तहसील में तैनात अधिकारी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया। कह कि भाजपा द्वारा नामित बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म-7 भरवाया जा रहा है, जबकि संबंधित मतदाता अपने घरों पर निवासरत हैं। ग्राम सिवानकलां का हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.